कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

Advertisements

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा डीएवी स्कूल, सिजुआ में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई। विद्यालय की प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सफलता के लिए प्रेरक संदेश दिए।
समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भावनात्मक और उल्लासपूर्ण बन गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top