136 महिला सहित 252 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Advertisements

136 महिला सहित 252 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में मंगलवार को 136 महिला सहित 252 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए एक महिला सहित तीन पुरुष एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

मंगलवार को वार्ड 1 से 5 के लिए 31, वार्ड 6 से 10 के लिए 24, वार्ड 11 से 15 के लिए 18, वार्ड 16 से 20 के लिए 17, वार्ड 21 से 25 के लिए 23, वार्ड 26 से 30 के लिए 22, वार्ड 31 से 35 के लिए 11, वार्ड 36 से 40 के लिए 14, वार्ड 41 से 45 के लिए 12, वार्ड 46 से 50 के लिए 15 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 29 प्रत्याशियों सहित 216 प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया। धनबाद नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए 119 महिलाओं ने नामांकन किया।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 7, वार्ड संख्या 6 से 10 के लिए 4, वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए 9 एवं वार्ड संख्या 16 से 21 के लिए 12 सहित 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चिरकुंडा नगर परिषद में वार्ड पार्षद के लिए आज 14 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top