तीस से अधिक प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए किया नामांकन

Advertisements

तीस से अधिक प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए किया नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में सोमवार को 30 से अधिक वार्ड पार्षदों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वार्ड संख्या सात में मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 10 में सुंदरी देवी, वार्ड संख्या 21 में उर्मिला मंडल, वार्ड संख्या 17 राजा मोहम्मद खुर्शीद अंसारी तथा निखत परवीन, वार्ड संख्या 29 में भारत कुमार दत्ता सहित चार ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं वार्ड संख्या 1 से 5 में 6, वार्ड संख्या 26 में एक, वार्ड संख्या 27 में एक, वार्ड संख्या 29 में 4, वार्ड संख्या 30 में एक, वार्ड संख्या 33 में एक, वार्ड संख्या 47 में दो, वार्ड संख्या 48 में एक, वार्ड संख्या 49 में एक, वार्ड संख्या 50 में दो, वार्ड संख्या 51 में एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top