धनबाद में भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झामुमो में शामिल डॉ नीलम मिश्रा झामुमो समर्थित प्रत्याशी के तौर पर कर चुकी है नामांकन, अब झामुमो नेतृत्व पर टिकी निगाहें

Advertisements

धनबाद में भाजपा को झटका, मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झामुमो में शामिल

डॉ नीलम मिश्रा झामुमो समर्थित प्रत्याशी के तौर पर कर चुकी है नामांकन, अब झामुमो नेतृत्व पर टिकी निगाहें

डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निकाय चुनाव के ठीक पूर्व धनबाद में भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। धनबाद के निवर्तमान मेयर व मेयर प्रत्याशी सह वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होंगे। इसके लिए चंद्रशेखर अग्रवाल ने सोमवार को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से मुलाकात की है। इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे। चंद्रशेखर अग्रवाल झामुमो के स्थापना दिवस पर चार फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में विधिवत झामुमो में शामिल होंगे। विदित हो भाजपा ने आज ही अपने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल को धनबाद में मेयर पद के लिए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर के लिए अपना नामांकन भी भर दिया है। इधर झामुमो डॉ नीलम मिश्रा को मेयर प्रत्याशी घोषित कर चुका है। नीलम मिश्रा भी नामांकन कर चुकी है। अब झामुमो नेतृत्व क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की निगाहें हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top