संजीव अग्रवाल बने भाजपा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह और सावित्री देवी पर टिकी निगाहें,-फैसले पर अड़े रहते हैं या बैकफुट पर आते हैं

Advertisements

संजीव अग्रवाल बने भाजपा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी

संजीव सिंह और सावित्री देवी पर टिकी निगाहें,-फैसले पर अड़े रहते हैं या बैकफुट पर आते हैं

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल भाजपा समर्थित धनबाद के मेयर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया में इसकी घोषणा की है। इधर अब सभी की निगाहें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एवं धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी पर टिकी हुई हैं। संजीव सिंह ने जहां चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर दिया है वहीं सावित्री देवी ने मेयर के लिए अपना नामांकन पत्र आज ही खरीदी है। दोनों चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर अड़े रहते हैं या फिर पार्टी निर्देशों का पालन करते हुए बैकफुट पर आते हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि दोनों के लिए बैकफुट पर आने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचेगा। कारण, सावित्री देवी के पति ढुलू महतो भाजपा के सांसद और उनके भाई शत्रुघ्न महतो बाघमारा के विधायक हैं वहीं संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया से भाजपा विधायक हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top