



गोविंदपुर बाजार में भारत स्पोर्ट्स’ का उद्घाटन

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद): खेल जगत के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए गोविंदपुर बाजार में ‘भारत स्पोर्ट्स’ प्रतिष्ठान का उद्घाटन सोमवार को किया गया। भाकपा माले नेता हाशिम अंसारी एवं समाजसेवी शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।
गोविंदपुर में इस तरह के स्पोर्ट्स स्टोर के खुलने से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को काफी सुविधा होगी। अब खेल प्रेमियों को उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
स्टोर में एक ही छत के नीचे बैट, बॉल, फुटबॉल, विकेट, ट्रॉफी और बैग जैसे सभी सामान उपलब्ध हैं।
खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से जूते और टी-शर्ट का बेहतरीन कलेक्शन है।
भाकपा माले नेता हाशिम अंसारी ने कहा कि “भारत स्पोर्ट्स खेल जगत से जुड़े लोगों को बेहतरीन सेवा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारा उद्देश्य है कि गोविंदपुर के युवाओं को सही संसाधन मिलें ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर शमीम अंसारी, हाशिम अंसारी, गुलजार वारसी, मो० नसीम, एहसान अहमद, मुख्तार अहमद, शाहिद अंसारी, संसार अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




