गिरिडीह कोलियरी का जब तक अस्तित्व रहेगा, उनकी मांगे प्रबंधन को माननी होगी : सुदिव्य सोनू 

Advertisements

गिरिडीह कोलियरी का जब तक अस्तित्व रहेगा, उनकी मांगे प्रबंधन को माननी होगी : सुदिव्य सोनू

 

विस्थापितों के नियोजन व मुआवजा के मुद्दे पर सीसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर विकास एवं आवास विभाग एवं पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट के 64 विस्थापित परिवार के नियोजन व मुआवजा की मांग को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएंगें। गिरिडीह कोलियरी का जब तक अस्तित्व रहेगा, उनकी मांगे प्रबंधन को माननी होगी। उक्त बातें मंत्री सुदिव्य ने रविवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर के समक्ष स्थित मैदान में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित आभार सभा में कही। वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आभार सभा कार्यक्रम की अध्यक्ष झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू व संचालन एरिया सचिव तेजलाल मंडल कर रहे थे।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हमलोगों ने हमेशा प्रयास किया कि केंद्र सरकार की उपक्रम गिरिडीह कोलियरी चले और गरीबों के घरों को चूल्हा भी जले। प्रबंधन द्वारा हमारे यूनियन को कमजोर करने का प्रयास होता रहा है, पर हम मजबूती के साथ एकजुट रहे। बता देना चाहता हूं कि झारखंड की धरती पर अवस्थित गांवों पर झारखंडियों का हक चलेगा। कहा कि ओसीपी के 64 विस्थापित परविार की मांग फाइलों में दौड़ रही है। उन्हें न्याय नहीं मिला है। विस्थापित परिवार के साथ झामुमो व झाकोमयू खड़ा है। उसे निर्णायक अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। कहा कि जब कोलियरी को हम अपना मानते है तो कोलियरी को भी हमें अपना मानना पड़ेगा।

जेसीएमयू मजदूर हित में संघर्षरत है : संजय

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जेसीएमयू कोलियरी के मजदूरों के हित में लगातार संघर्षरत है। उनकी जायज मांगों को उचित मंच पर उठाने का काम यूनियन के द्वारा किया जाता है। कहा कि विस्थापितों के मामले में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि गिरिडीह कोलियरी का कबरीबाद मांइस 4 साल से बंद था। मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयास से यह चालू हुआ। उनके प्रयास से ही ओपेनकास्ट माइंस भी चालू होने की स्थिति में है।

आभार सभा में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप मंडल, अर्जुन रवानी, पंस सदस्य मनोज दस, जगत पासवान, जयनारायण दास, सीताराम हांसदा, कैला गोप, अनवर हुसैन, जानकी पंडित, गोपाल विश्वकर्मा, टूना सिंह, प्रधान मुर्मू, पवन साव, दिलीप रजक सहित कई लोग थे। कार्यक्रम में राम मोहन पांडेय ने झामुमो और दिलीप कुमार ने झाकोमयू की सदस्यता ग्रहण की। दोनो का मंत्री सुदिव्य ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top