गांधी जी के आदर्श आज भी लोकतंत्र और न्याय का मार्ग दिखाते हैं : हेमन्त सोरेन

Advertisements

गांधी जी के आदर्श आज भी लोकतंत्र और न्याय का मार्ग दिखाते हैं : हेमन्त सोरेन

डीजे न्यूज, लंदन/रांची : 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बापू के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के सिद्धांतों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन मूल्य केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए ही नहीं, बल्कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनके सिद्धांत लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और नैतिकता को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर झारखंड राज्य से अध्ययन के लिए लंदन आए छात्र-छात्राएं, भारतीय डायस्पोरा के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को स्मरणीय बनाया और राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top