



दुमका में याद किए गए नेताजी सुभाष

डीजे न्यूज, धनबाद: दुमका जिला भाजपा की ओर से शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर दुमका स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। नतीजा ये हुआ कि नेताजी को अपने जीवन में कई बार जेल जाना पड़ा। वह एक ऐसे महान क्रांतिकारी थे जिनके विचार से देश सदा प्रेरित होता रहेगा। देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नेताजी का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत है।
माल्यार्पण कार्यक्रम में मनोज शाह ,धर्मेंद्र सिंह, पवन केसरी मनोज सिंह पहाड़िया, विमल मरांडी, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, दीपक स्वर्णकार संतोष शाह ओम केसरी मार्शल ऋषिराज टुडू, दिनेश सिंह, दिप्ताशु कोचग्ये,श्रीधर दास,अमन राज गायत्री जयसवाल, सुजीत यदुवंशी रामकृष्ण हेमब्रम, सनी सिंह, रूपेश केसरी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.



