जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Advertisements

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा की ओर से नया बाजार में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। विधायक राज सिन्हा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विधायक ने कहा कि नेताजी सुभाष का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान का अनुपम उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने नेताजी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, बबलू फरीदी, मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी, अभिमन्यु कुमार, शिवेंद्र सिंह, नीरज सिन्हा, निर्मल प्रधान, मनोज रिंकू सिन्हा, राजा मुमताज दौलताना, मनोज मालाकार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top