Advertisements




संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित हुए 34 रेलकर्मी

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने 34 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इन कर्मियों ने नवंबर 2025 माह में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाकर उत्कृष्ट कार्य किया। जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/ असामान्यताओं को टला गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



