























































टुसू गीतों की प्रस्तुति से झींझीपहाड़ी का वातावरण हुआ उल्लासमय

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झींझीपहाड़ी में दो दिनी टुसू महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। बिनोद बिहारी महतो स्मृति कला-संस्कृति संस्थान, झींझी पहाड़ी के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के समापन दिन लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। टुसूमणि की पूजा की गई। संस्थान के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, संरक्षक कंचन महतो, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, अधिवक्ता भैरव नाथ महतो, शिक्षक मोती लाल महतो, माणिक महतो, परितोष महतो, बैंक अधिकारी छोटेलाल दास, साधन महतो, रूपेश महतो, गंगाधर सिंह, विपलव कुमार, बिशु मोदक, जगन्नाथ सोनार, सीताराम महतो सहित कई प्रबुद्धजनों ने संबोधित किया। संचालन एवं निर्देशन मो. नासिर खान, फिल्म निदेशक शत्रुघ्न महतो और पलक कुमारी ने किया। गायक बिष्णु कुमार, धर्म वर्मा, अभिषेक कुमार, राधिका कुमारी, अरुणिमा सिंहा और राजकुमार महतो ने सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। प्रतिभा कुमारी, आराध्या कुमारी, सनविका सिंह, कृतिका कुमारी, अनुश्री कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सहित कुल 52 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सीमन्त महतो, कुंदन कुमार, नाथु केवट और लालु महतो ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। सभी प्रतिभागियों और वादकों को संस्थान की ओर से प्रशस्तिपत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुरेश कुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



