Advertisements
























































सोहराय पर्व के समापन पर संथाली गीतों की सजी महफिल

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सोहराय पर्व के मौके पर शनिवार को दाड़दाहा, खैरबनी, दूधिया, मोको, सालपतरा, खरिकाबाद, घूंघाबाद बिरसिंहपुर, गुल्लीटांड़, सवलापुर आदि गांव में संथाली नृत्य व गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान बरदखूंटा पर्व भी मनाया गया। समापन के मौके पर इन गांव में महिला पुरुषों ने सामूहिक रूप से मांदर, ढोल , नगाड़े के साथ नृत्य किया। देर शाम तक लोग नाचते गाते रहे।



