बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

जलापूर्ति नहीं होने पर नाराजगी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर में ठप पड़े ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर शुक्रवार को बाघमारा पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने की। बैठक में तीन माह से फेज वन से जलापूर्ति नहीं होने पर विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त किया गया। मौके पर मौजूद विभाग के कार्यपालक अभियंता ने योजना को बहुत जल्द चालू करने का घोषणा दिया। जूनियर इंजीनियर लखीराम माझी के अलावा विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।
————————

विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह

बलियापुर: प्रर्जन्य बीएड कॉलेज में शुक्रवार को सत्र 2025 -27 की छात्र-छात्राओं के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा अर्जित कर अच्छे इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की जयंती कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top