झारखंड में दलीय आधार पर हो नगर निकाय चुनाव : राजकुमार राज

Advertisements

झारखंड में दलीय आधार पर हो नगर निकाय चुनाव : राजकुमार राज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि चुनाव दलीय आधार पर होंगे, तो सभी राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं और योग्य लोगों को प्रत्याशी बनाने का अवसर दे सकेंगे। वहीं, गैर-दलीय आधार पर चुनाव होने से कई जगहों पर गुटबाजी, विखंडन और भविष्य में दल-बदल की आशंका बढ़ जाती है।

राजकुमार राज ने कहा कि दलीय आधार पर चुनाव सभी राजनीतिक दलों के हित में है और वे पहले से ही इस व्यवस्था के पक्षधर रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top