श्री श्याम सुमिरन महोत्सव के निमित कतरास में निकली भव्य निशान शोभायात्रा

Advertisements

श्री श्याम सुमिरन महोत्सव के निमित कतरास में निकली भव्य निशान शोभायात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : श्री श्याम सेवा संघ के तत्वावधान में शनिवार को श्री श्याम सुमिरन महोत्सव के अवसर पर सूर्य मंदिर नदी किनारे से गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य मंदिर में हुई, जहां डॉ. वीएन चौधरी अपनी धर्मपत्नी उषा चौधरी के साथ निशान की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूजा का विधि-विधान विद्वान पंडित अजय शर्मा ने संपन्न कराया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजस्थानी धर्मशाला पहुंची। यहां विशाल केडिया अपनी धर्मपत्नी प्रिया केडिया के साथ श्याम बाबा की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

शोभायात्रा में  काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे निशान लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने। महिलाएं राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। सुसज्जित वाहन पर श्याम बाबा की विशाल तस्वीर सजाई गई थी। जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कतरास के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
विधायक शत्रुघ्न महतो, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, पूर्व पार्षद हरी प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रदीप खेमका, गंगा गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल, विष्णु नरनोलिया, डॉ. वीएन चौधरी, सुरेश केडिया, संजय केसरी, मनीष गोयल, दीपक अग्रवाल, अनंत कृष्ण झा, मनोज केसरी, डीएन चौधरी, राजेश केडिया, प्रदीप सोनी, महेश शर्मा, विशाल केडिया, सुभाष बंसल, सुरेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, नीरज शर्मा, विजय गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, नितेश सिंह, बलवीर सिंह, कुंदन सिंह, सूरज देव मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top