

























































सरिया में अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बने गोलंबर तोड़ने के खिलाफ भाजपा का लाठी मार्च

अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के खिलाफ भड़के भाजपाई
डीजे न्यूज,सरिया, गिरिडीह : केशवारी अटल चौक में पिछले 25 दिसम्बर को 02 बजे रात अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए गोलंबर को सरिया अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा तोड़ने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सरिया मंडल की अगुवाई में आक्रोश पूर्ण लाठी मार्च निकाला गया।
इस लाठी मार्च के माध्यम से भाजपा ने मांग की है कि सरिया अनुमंडल पदाधिकारी अविलम्ब केशवारी अटल चौक में गोलंबर स्थापित करें, नहीं तो उन्हें बगोदर विधानसभा क्षेत्र की धरती पर चलना फिरना भारतीय जनता पार्टी के सिपाही मुश्किल कर देंगे।
भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लाठी मार्च में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित निष्ठावान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल से आभार और बहुत बहुत बधाई दी गई है।



