

























































अटल स्मृति सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

सांसद व विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को किया नमन
डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : महुदा मोड़ स्थित पूना महतो उच्च विद्यालय में बाघमारा विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन मंगलवार को आयोजित की गई। सम्मेलन के दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। सम्मेलन में भारत रत्न
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके आदर्शों और उनकी जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। उनके जन्म शताब्दी वर्ष (100वीं जयंती) के अवसर पर आयोजित सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने विचारधारा का प्रसार, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन, सुशासन का संकल्प, राजनीतिक दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि अटल जी के ‘सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम’ के विचारों से जनता और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अवगत कराया। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक नींव और अटल जी के मूल्यों से जोड़कर उनके संगठनात्मक चरित्र को मजबूत किया। सांसद ने कहा कि अटल जी हमेशा पारदर्शी और जवाबदेह शासन के पक्षधर थे। अटल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान इसे स्थापित किया था।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि अटल जी राजनीतिक दूरदर्शिता के धनी थे। उनकी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद और सर्वसम्मति वाली राजनीति की विरासत को वर्तमान राजनीति के लिए मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत करता है। विधायक ने वर्तमान नेतृत्व और समाज के लिए सुशासन, नैतिकता और क्षेत्रीय जिम्मेदारी पर चिंतन करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। मौके पर सम्मेलन प्रभारी रोहित लाल सिंह , महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, महेश पासवान, धनेश्वर महतो, सोनू श्रीवास्तव, सूर्यदेव मिश्रा, दिनेश रवानी, किशुन महतो, बलराम चौहान, अशोक मिश्रा, टिंकू तिवारी, राकेश त्रिगुनाइत, मटुक मिश्रा, पप्पू सिंह, उत्तम गयाली, कार्तिक महतो आदि थे।



