

























































कुलपति ने आरएसपी कॉलेज का किया निरीक्षण

संसाधनों की कमी पर जताई चिंता
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह मंगलवार को आरएसपी कॉलेज झरिया बेलगड़िया पहुंचे। यहां प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह एवं अन्य प्राध्यापको ने उनका स्वागत किया। कुलपति ने कॉलेज के शैक्षिक एवं विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने कॉलेज के कामकाज, मौजूदा स्थिति एवं चुनौतियां की जानकारी कुलपति को दी। कुलपति ने कॉलेज भवन एवं अन्य संसाधनों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राचार्य को शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म योजना बनाकर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के लिए बाहरी एजेसियों के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कुलपति ने कॉलेज के वेबसाइट एवं अल्युमिनि पोर्टल अपडेट करने के लिए दिशा निर्देश दिए । मौके पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद थे।



