जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

Advertisements

जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : तेलमोच्चो पंचायत सचिवालय में मंगलवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।  झारखण्ड सरकार की ओर उपलब्ध कराई गई कंबलों को असहाय व जरूरतमंदों को दिया गया। बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो तथा तेलमोचो पंचायत के मुखिया मीरा कुमारी के द्वारा एक सौ महिला पुरूषों को कंबल प्रदान किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो, उपमुखिया यार मोहम्मद, पंसस बिनोद कुमार महतो, पंचायत सचिव जोगेश्वर प्रसाद साव, रोजगार सेवक सन्तोष कुमार दास, पंचायत सहायक आरती कुमारी, सृष्टीधर महतो, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, शबनम आरा, राम दास राम, गीता देवी, नरेश मोदक, सुशिला देवी, लखिया देवी, कन्हाई रजक, चंचला देवी, संगीता देवी, लालदेव रविदास, सुबोध महतो, कमाल अन्सारी, चितरंजन दुबे, गोपाल दुबे, लोकेश दुबे आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top