बिरनी में क्रांग्रेस ने स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण 

Advertisements

बिरनी में क्रांग्रेस ने स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण 

डीजे न्यूज, बिरनी,गिरिडीह : 

कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिरनी प्रखंड में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कांग्रेसी नेता एवं बीस सूत्री अध्यक्ष एतवारी वर्मा ने अपने आवास मड़वाटांड़ में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

जिला अध्यक्ष सतीश केडिया के निर्देश पर बिरनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लगाया गया और ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल बांटे गए।

इस दौरान एतवारी वर्मा ने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देश पर पूरे देशभर में गांव-गांव झंडा फहराने का कार्यक्रम चल रहा है। साथ ही गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर तक चलेगा।

मौके पर जिलापरिषद सदस्य गायत्री देवी, मुखिया निरंजन वर्मा, कृष्ण कांत वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top