अस्तित्व बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे ग्रामीण

Advertisements

अस्तित्व बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे ग्रामीण

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा की बैठक न्यू प्राथमिक विद्यालय बाउरी टोला ( मधुबन ) में रविवार को हुई।  अध्यक्षता कुसुम देवी ने की। संचालन डेगलाल महतो ने किया। बैठक में ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों और मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया। बंगलाधोडा में क्वार्टर तोड़ने और मधुबन व बांसजोडा के रैयत दीनू महतो, भगलु महतो और स्वरुपानंद महतो की कृषि योग्य जमीन पर इन्दूकुरी कंपनी द्वारा जेसीबी मशीन से खेत को खोदकर सड़क बनाने की घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही मधुबन में रह रहे बीसीसीएल के कर्मियों को उनके क्वार्टर खाली करने का नोटिस दिए जाने का भी पुरजोर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह कदम उनके अस्तित्व और आजीविका पर सीधा हमला है। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मधुबन के अस्तित्व को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि इस मुद्दे को विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनकी आवाज़ व्यापक स्तर पर सुनी जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक  28 दिसंबर रविवार को सुबह 11 बजे मधुबन कॉलोनी में लखन बरनवाल के घर के सामने आयोजित की जाएगी। मौके पर गोपाल महतो, डेगलाल महतो, बिरजू महतो, राजेश महतो, बंशी महतो, भरत महतो, भूदेव महतो, राजू महतो, स्वरुपानंद महतो, मुकेश महतो, करण महतो, राजा घोष, संजय सिंह, बबलू मित्रा, छोटु यादव, रूपेश सिंह, बिकास सिन्हा, शंकर भट्टाचार्य, प्रकाश महतो, मिठाई लाल महतो, आशीष दे, अजय मजुमदार, सरवन चौहान, संतोष राम, धर्मेन्द्र चौहान, भगलु महतो, दीनू महतो, संजय यादव, रंजीत सिंह, तरुण दे, राजू यादव, थानु महतो, कालू दे, वर्षा कुमारी, सिन्दरी कोरा, सुमित्रा देवी, अनीता देवी, दुल्ली देवी, झोला देवी, ममता देवी, सती देवी, ज्योति देवी, राजमनिया देवी, पूजा देवी, रदी देवी, कलावती देवी, आशा देवी, सुरीला देवी, सावित्री देवी, अंजना देवी, नंतु देवी, कुन्ती देवी  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top