



बिरनी प्रमुख ने निजी खर्च से बांटे सौ कंबल, खिल उठे असहायों के चेहरे

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड से गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से बिरनी प्रमुख रामू बैठा ने शनिवार को अपने आवास पर अपने निजी खर्च से 100 कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर ठंड से कांप रहे असहायों के मायूस चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
कंबल वितरण के दौरान गरीब असहाय दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं ने प्रमुख का आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सरकार की ओर से कंबल वितरण किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में कई गरीब, असहाय, दिव्यांग और विधवा महिलाएं सरकारी कंबल से वंचित रह गई थीं। कड़ाके की ठंड में उन्हें कांपते देख उनसे रहा नहीं गया, इसलिए उन्होंने अपने निजी राशि से करीब 40 हजार रुपये खर्च कर 100 कंबल खरीदकर वितरण किया।
इस मौके पर आरवाईए नेता चंदन माथुर सेठ, संतोष राम, अर्जुन साव, संजय तुरी, राजेंद्र तुरी, विजय बैठा, सीताराम साव, विशेष कुमार, पांचू बैठा, रंजीत बैठा, बैकुंठ वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
