रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष बने अमित गुप्ता व सचिव मनीष बरनवाल

Advertisements

रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष बने अमित गुप्ता व सचिव मनीष बरनवाल

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष व सचिव का चयन किया गया है। रोटरी के नए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव मनीष बरनवाल चुने गए हैं। रोटरी गिरिडीह के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सत्र 2026- 27 के लिए दोनों को चयन किया है।

चुने गए नए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी गिरिडीह के द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति तक अपनी सेवाओं को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसको निष्ठा पूर्वक पूरा करने की कोशिश करूंगा। नए सत्र के लिए चुने गए अध्यक्ष, सचिव एवं उनकी पूरी टीम को रोटरी गिरिडीह के वर्तमान अध्यक्ष पियूष मुसद्दी, सचिव रोहित जैन, पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बगड़िया, राजेंद्र बगड़िया, गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ विनय गुप्ता, डॉ मो. आजाद, प्रकाश सहाय, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, राजन जैन, नवीन सेठी, नरेंद्र सिंह, विकास बगड़िया, गुरुप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, रतन डोकानिया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि चूड़ीवाला, दिलीप जैन, संजय शर्मा सहित सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top