



प्रधानाध्यापक कार्तिक रवानी हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : तारगा पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय रानीडीह 64 क्वाटर भुरुंगिया के प्रधानाध्यापक सह झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के बाघमारा प्रखण्ड संरक्षक कार्तिक रवानी के सेवानिवृत्ति पर रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं उनकी धर्मपत्नी आरती देवी को शाॅल और फूल माला देकर विदाई दी गई। उनके सम्मान में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह की अध्यक्षता वीरेंद्र शर्मा ने की। संचालन मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने कर रहे थे। तारगा पंचायत के मुखिया पिंकी देवी, कैलाश रवानी, पंचायत समिति सदस्य रूपदेव रवानी, प्राथमिक विद्यालय भुरुंगिया के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय शिक्षक संघ के सचिव रामेश्वर महतो, छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन मोदक , धनबाद जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव बच्चु प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष परितोष महतो, चेतलाल महतो, वीरेन्द्र पासवान, इम्तियाज शेख, शिवलाल रवानी, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी, सिकंदर हुसैन, रमेश साव, अशोक पासवान, धिरेन रवानी , अनिता देवी, रामोतार रवानी ,जितेन्द्र राम, जितेन्द्र सिंह, बलराम महतो, संजय रवानी आदि मौजूद रहे ।




