तिसरी में अवैध माइका भंडारण पर बरनवाल बंधु समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी

Advertisements

तिसरी में अवैध माइका भंडारण पर बरनवाल बंधु समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी

प्रशासन की कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप 

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र में अवैध माइका भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गम्हरियाटांड़ स्थित तीन गोदामों तथा पकड़ियाटांड़ के एक गोदाम में अवैध रूप से माइका का भंडारण किए जाने के आरोप में तिसरी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह कार्रवाई जिला खनन निरीक्षक श्री विश्वनाथ उरांव की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत के अनुसार गम्हरियाटांड़ के तीन अलग-अलग गोदामों में अवैध माइका भंडारण के आरोप में प्रमोद बरनवाल, विनोद कुमार (दोनों भाई), चंदन बरनवाल एवं महेंद्र बरनवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं पकड़ियाटांड़ स्थित एक गोदाम में अवैध माइका भंडारण के आरोप में मनीष गोयल के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top