

























































वार्ता में भट्ठा मजदूरों के वेतन बढ़ोत्तरी पर बनी सहमति

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): हार्डकॉक भट्ठा मजदूरो की समस्याओं को लेकर बुधवार को वार्ता हुई। मेट्रो हार्डकोक भट्ठा परिसर में मजदूरों के प्रतिनिधि दिलीप मुखर्जी ने हार्डकोक भट्ठा प्रबंधन के साथ वार्ता की। मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।
इस दौरान अकुशल श्रमिकों अब 446 रुपए के बदले 455 रुपए , अर्द्ध कुशल के लिए 455 से 461 रुपए , भट्ठा मिस्त्री एवं फायरमैन को 541 के बदले 554 रुपए मजदूरी भुगतान करने पर सहमति बनी। 2025 अप्रैल महीने से एरियर के साथ वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया। वार्ता में मेट्रो हार्डकोक के प्रबंधक सुनील गोयल, विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, मुखिया गणेश महतो, दिवस पांडे, कृष्ण दा, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, संजीत महतो, राजू रजक आदि थे।



