सेवानिवृत्ति पर पंप ऑपरेटर माणिक को दी विदाई

Advertisements

सेवानिवृत्ति पर पंप ऑपरेटर माणिक को दी विदाई

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद):  मुरलीडीह 20/21 पीट्स कोलियरी परिसर में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पम्प आपरेटर सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के सहायक सचिव माणिक बाउरी के  सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान‌‌‌ इनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। मानिक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।
फोरमैन इंचार्ज सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पी एन तिवारी ने कहा कि माणिक एक कुशल श्रमिक होने के साथ-साथ बेहतर एथलीट भी हैं।  उन्होंने स्टेट लेवल पर पदक जीत कर कम्पनी का मान बढ़ाया है।  वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।
कार्यक्रम में महुदा ग्रुप के प्रबंधक विभूति कुमार मिश्रा, अभियंता ध्रुप बैठा, कृष्णा रजक, फोरमैन उदय कुमार सिंह, दुखन महतो, प्रमोद कुमार सिंह, डेगन सिंह, केदार नाथ सिंह, महुदा पंचायत के मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, गंधु हाड़ी, जीव कुमार हाड़ी, अजय कुमार, आशिफ मुस्तफा, प्रकाश दशौंधी, बलेश्वर बढ़ई, मिश्रीलाल, सुरेश गोप, रीना कुमारी, रिंकू देवी, डालो देवी, पूसवा देवी, मंगरू हाड़ी, राम प्रसाद महतो सहित सभी श्रमिक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top