


भाजपा नेता ने ठंड के बहाने मंत्री पर साधा निशाना

मंत्री सुदिव्य सोनू के क्षेत्र में ठंड से सिकुड़ रहा गरीब, विभाग नहीं बांट रहा कंबल : सुरेश साव
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि गिरिडीह में दिनोंदिन गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के कारण शाम होते ही आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है. बीते एक सप्ताह से तेजी से तापमान में आयी गिरावट के कारण शाम के समय लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. विशेष रूप से गरीब और मजदूर तबके के लोग इस ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है।
सुरेश साव ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से प्रत्येक वर्ष गरीब और असहाय लोगों के बीच सरकारी कंबलों का निःशुल्क वितरण किया जाता था. लेकिन इस वर्ष अब तक न तो कंबलों का वितरण किया गया है और न ही किसी सार्वजनिक स्थान पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है. नतीजतन जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक चौक-चौराहों पर सफर करने वाले यात्रियों और राहगीरों को ठंड से बचना मुश्किल हो रहा है।
साव ने कहा कि गिरिडीह के स्थानीय झामुमो विधायक, सुदिव्य कुमार सोनू, नगर विकास मंत्री रहने के बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण जिले के गरीब ठंड में ठिठुरने को मजबूर है। उन्होंन कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर ‘अलाव’ की व्यवस्था करनी चाहिए। खाकसार गरीबों और रिक्शा चालकों के लिए।
