Advertisements


























































बलियापुर में सड़क हादसे में राजगंज के दो युवक जख्मी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर-सिंदरी रोड पर बलियापुर हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। घटना में बाइक पर लक्ष्मण महतो तथा सुमित महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों जख्मी राजगंज के रहने वाले हैं।
दोनों को इलाज हेतु बलियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों के पैर में गंभीर चोटें बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक बाघमारा स्थित अपने एक रिश्तेदार से मुलाकात कर राजगंज जा रहे थे। बलियापुर हाई स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। समाचार लिखे जाने तक बलियापुर पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।



