



भांगड़ भोला,,,भजन पर झूमे श्रोता

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो के समाधि स्थल परिसर में चल रहे शक्ति मेला में सोमवार रात भक्ति जागरण की महफिल सजीं। भांगड़ भोला हेमंत कुमार दुबे एंड म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक हेमंत ने साजि गेला साजि गेला,,,,,, भांगड़ भोला,,,,,,होरी दिन तो गेलो,,,,,तुमि एमन सुरे आर बाजयोना आदि प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वाद्य यंत्र नाल पर मिहिर कुम्हार, बेंजो पर राधे-राधे, पेड पर रंजीत कुमार तथा कोरस में जगदीश व अकलु ने संगत देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नौ दिनी मेला को सफल बनाने में कमेटी के सचिव मनोज कुमार महतो, ललित नारायण महतो, हीरलाल महतो, विकास महतो, राजेश महतो, तारकनाथ महतो, मोहित महतो, कृतिवास महतो, रवि महतो, श्रृष्टिधर महतो, आर्यन महतो, निखिल महतो, पंकज महतो, रोनित महतो, नवीन महतो, रंजीत महतो, निर्मल महतो आदि सक्रिय हैं।

