
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार तिसरी पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह :
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के तिसरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शनिवार शाम को तिसरी और चंदौरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंघो मोड़ पर बाबूलाल मरांडी का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।
सिंघो मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बाबूलाल मरांडी के कोदाईबांक आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गावां की सीमा पर स्थित सिंघो मोड़ पहुंच गए और उनके आने का बेसब्री से इंतजार करने लगे। साढ़े 6 बजे बाबूलाल मरांडी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
हर कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखा। स्वागत समारोह के बाद बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ कोदाईबांक स्थित अपने आवास पहुंचे।
भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला मंत्री मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, लक्ष्मण मोदी, मोहन बरनवाल, मुन्ना सिंह, श्रीराम यादव, संजय यादव, केडी यादव, संदीप शर्मा, राजू विश्वकर्मा, नरेश शर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा, प्रकाश पासवान, अनिल साव, टिंकू मंडल, संत साव, नीतीश यादव, पचन साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।