



बोरिंग गाड़ी की चपेट में आई महिला, गंभीर रूप से जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद):राजगंज थाना क्षेत्र के हटिया के पास शनिवार शाम को बोरिंग गाड़ी ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे एसएनएनएमसीएच रेफर कर दिया।
घायल महिला की पहचान संजू देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति और छोटे बच्चे के साथ साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने आई थीं। लौटने के वक्त वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बोरिंग गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बोरिंग गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
