Advertisements




एएसआई सुशील कुमार का निधन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):अलकडीहा ओपी के एएसआई सुशील कुमार का निधन गुरुवार को इलाज के दौरान हो गया। उनका इलाज राँची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को उनकी तबियत खराब होने के बाद सहयोगियों ने उन्हें धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया था। ब्रेन हेमरेज की बात कह डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये उनके परिजनों के आग्रह पर राँची भेज दिया गया था। मृतक की पत्नी राँची में रहती है। उनके दो बच्चे है। उनके निधन पर अलकडीहा ओपी के सभी स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है।
