लौह पुरुष की जीवनी से बच्चों को कराया अवगत

Advertisements

लौह पुरुष की जीवनी से बच्चों को कराया अवगत

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय गोलकडीह में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ की गई। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।  बच्चों को लौह पुरुष की जीवनी से अवगत कराते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की सलाह दी।
मौके पर तिसरा थाना के बुधू उरांव,  फागू किस्कू, स्कूल सचिव त्रिपुरारी सिंह ,  शिक्षक  गणेश चटर्जी, केशव कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, उर्मिला विश्वकर्मा, इंदु सिंह, तनवीर आलम, अरविंद पाण्डेय, सपन चटर्जी, अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार रवानी, अर्जुन कुमार रवानी, राखी,नेहा एम एन खान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top