छठ पर्व पर रोशन हुआ पचरुखी गांव, पूर्व सीएम बाबूलाल की पहल पर लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Advertisements

छठ पर्व पर रोशन हुआ पचरुखी गांव,

पूर्व सीएम बाबूलाल की पहल पर लगा ट्रांसफॉर्मर,

ग्रामीणों में खुशी की लहर

डीजे न्यूज, तिसरी ( गिरिडीह ): तिसरी प्रखंड के पचरुखी गांव में 25 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। भाजपा के चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने रविवार को फीता काटकर नए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया। बता दें कि खटपोक पंचायत के पचरुखी गांव में कई माह पहले ही ट्रांसफॉर्मर जल गया था, तभी से यहां के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। उसी समय से ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। अब पचरुखी गांव छठ के मौके पर रोशनी से चकाचौंध होगा। इधर ट्रांसफॉर्मर लगने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। सुनील साव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की पहल पर छठ के मद्देनजर आनन फानन में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top