मिशन अमानत : टुंडी पुलिस ने दो लोगों को लौटाए गुम व चोरी के मोबाइल
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : जिले में चल रहे मिशन अमानत अभियान के तहत टुंडी पुलिस ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए दो मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
इस संबंध में थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर पुलिस इसे बरामद कर रही है। इसी अभियान के तहत ट्रैकिंग कर क्षेत्र के दो लोगों को मोबाइल सौंपा गया।