तीर्थयात्रियों से गुलजार हो उठा श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन 

Advertisements

 

तीर्थयात्रियों से गुलजार हो उठा श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर मधुबन तीर्थयात्रियों से गुलजार हो उठा है। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। साधु संतों के सानिध्य में जैन श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन है। तीर्थयात्रियों की आवाजाही से मधुबन बाजार में चहल पहल बढ़ गई है।

सुबह से ही पहाड़ के रास्ते भगवान के जयकार से गुंजयमान हो रहा है। शुक्रवार को तीर्थयात्री संघ द्वारा सिद्धायतन से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा सिद्धायतन से निकलकर मधुबन मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न मंदिरों का दर्शन वंदन करते भोमिया जी मंदिर पहुँची। जहां भक्ति भावना के साथ पूजा आराधना किया गया।

शोभायात्रा में चमचमाती घोड़े की बग्गी, सुनहरे रथ व धार्मिक भजनों के धुन पर झूमते नाचते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा में आदिवासी परम्परागत नृत्य श्रधालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा था। गगमभेदी धार्मिक भजन व भगवान के जयकार से मधुबन का माहौल गुंजयमान हो उठा। तीर्थयात्री भक्ति भावना में लीन है। इधर मधुबन में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से बाजार में ही रौनक बढ़ गई है। बाजार में दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top