


दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डिगवाडीह की दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल गफार के नेतृत्व में शुक्रवार को महिलाएं बाघमारा के चिटाही स्थित सांसद ढुलू महतो के आवासीय कार्यालय पहुंची। यहां सांसद ढुलू महतो व उनकी पत्नी सावित्री देवी ने महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सावित्री देवी ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा की धनबाद संसदीय क्षेत्र की जनता खास कर महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गरीब का बेटा हमेशा तैयार है। महिलाओं को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ कर पीएम नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करना सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा में शामिल होने वालो में नाजनी परवीन, शकीला खातून, सुमित्रा देवी, प्रभावती देवी, पूजा देवी, मीरा देवी, रेहाना खातून, उमा देवी, सरस्वती देवी आदि प्रमुख हैं।
