पूर्व मध्य रेल‌ के अपर महाप्रबंधक ने किया धनबाद कोचिंग डिपो का निरीक्षण 

Advertisements

पूर्व मध्य रेल‌ के अपर महाप्रबंधक ने किया  धनबाद कोचिंग डिपो का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को धनबाद कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कोचिंग रखरखाव, कार्यों की गुणवत्ता एवं यात्री सुविधा से संबंधित विषयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
अपर महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अखिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परिचालन, सुरक्षा, संरक्षा एवं यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा बेहतर कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद अपर महाप्रबंधक ने धनबाद से गोमो तक फुट प्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल मार्ग, सिग्नलिंग प्रणाली एवं परिचालन व्यवस्था का अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों के पालन की समीक्षा की। साथ ही गोमो लोको शेड का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने लोकोमोटिव के रखरखाव, संसाधन प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों का जायजा लिया तथा कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top