




विपक्ष सिर्फ विरोध करना जानता : ढुलू महतो
सरिया : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा के बगोदर विधानसभा सम्मेलन में धनबाद के सांसद व विधायकों ने किया प्रधानमंत्री मोदी का गुनगान
डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सरिया गुलाबी कोठी स्थित शिवांगी मंडपम् में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद ढुलू महतो, बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, हजारीबाग बिधायक प्रदीप प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव व प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वन्दे मातरम् के गान से किया गया। उसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बना है। 21 वी सदी जो है वह भारत की सदी है। हम बहुत भाग्यशाली है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यहां का विपक्ष सिर्फ विरोध करना जानता है। उन्हें विकास से मतलब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे शख्सियत हैं जिनकी दूर दृष्टि से ही देश का विकास हो रहा है। वे 140 करोड़ देशवासियों के हित मे हमेशा चिंतित रहने वाले नेता हैं। इतने कार्य करने वाले व्यक्ति, जिनका कोई स्वार्थ नहीं है वो मोदी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लोभ के लिए नही आती है। देश के कल्याण के लिए, देश के कार्य करने के लिए आत्मनिर्भर भारत के लिए स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि दुनिया का में कोई ऐसा देश नही है जिसकी जीडीपी 6.6 मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने का मूल मंत्र दिया ताकि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके और प्रधानमंत्री का सपना साकार हो सके। वहीं विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीब, मजदूरों को उचित अधिकार मिल रहा है। हमारा भी कर्तव्य है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और मोदी का समर्थन करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और हम सब इसके समर्पित सिपाही हैं। इसलिए पार्टी हित के लिए कार्य करें और विरोधियों को हर क्षेत्र में मुँहतोड़ जवाब दें। बगोदर में गलत राजनीति व कूटनीति करनेवाले दल को मुँहतोड़ जवाब देना है तो हमें सभी गिले शिकवे भुलाकर एकता के सूत्र में बंधे रहना है। वहीं हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और भारत को विकसित देश बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगो को स्वदेशी वस्तुओ को उपयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा। स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया। संचालन जिलाध्यक्ष महादेव दूबे के किया जबकि मौके पर भरत यादव, महेन्द्र वर्मा, आशीष बोर्डर, अजय यादव, पवन पाण्डेय, राजदेव साव,टुपलाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, महेश मिश्रा, देवनाथ राणा,जिप सदस्य रीता प्रसाद, बगोदर प्रमुख आशा राज,सूरज मोदी,सचिन्द्र सिंह, हेमलाल उर्फ छोटू मंडल, नकुल पाण्डेय, लक्ष्मण दास,निर्मल भारती,अमित आनंद, मनोज महतो,प्रयाग महतो,बबलू मंडल, केदार मोदी समेत बगोदर, बिरनी, सरिया तीनों प्रखण्डों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
