नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Advertisements

नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। साथ में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विशपुते, नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार व अन्य ऑफिसर साथ में थे। छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में गरहाटांड़ छठ घाट, झरियागादी छठ घाट, दीनदयाल उपाध्याय छठ घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट छठ घाट, मेट्रोसगली छठ घाट, शीतलपुर पाण्डेयडीह छठ घाट, शीतलपुर छठ घाट, सिरसिया छठ घाट, आदर्श नगर छठ घाट, सिहोडीह छठ घाट, आमघाट छठ घाट, आश्रम घाट, प्रोफेसर काॅलोनी छठ घाट, अमित बरदियार शास्त्री नगर छठ घाट तक दौरा किया। शेष छठ घाटों का भी दौरा जल्द होगा। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, साठू ठाकुर, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमिला मेहरा, राॅकी सिंह, रामजी यादव, गोपाल विश्वकर्मा, दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, अभय सिंह, दारा हाजरा, मोनू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top