कुश्ती‌ में कतरास के आयुष ने लहराया परचम, स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया मान

Advertisements

कुश्ती‌ में कतरास के आयुष ने लहराया परचम,

स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया मान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में डीएवी प्लस प्लस टू विद्यालय कतरास के छात्र आयुष सिंह ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में आयुष ने स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर तक गणपत राय इंडोर  स्टेडियम खेलगांव रांची में हुआ था। अब
आयुष सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 नवंबर से आयोजित होने वाले स्कूली राष्ट्रीय कुश्ती खेल प्रतियोगिता में किस्मत आजमाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top