


भाजपाइयों ने बांटे दीप-बाती-तेल
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा के सौजन्य से धनबाद विधानसभा अंतर्गत धनबाद प्रखंड, भूली मंडल, केंदुआ मंडल, सदर मंडल, बैंक मोड़ मंडल, एवं मनईटांड मंडल के कई मोहल्लों , बस्तियों एवं टोलों में दीप, बाती एवं तेल का वितरण किया गया।
बैंक मोड़ मंडल अंतर्गत धनसार में जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने आम लोगों के बीच सामग्री वितरण किया।
सदर मंडल अंतर्गत कुसुम बिहार पिपरा बेड़ा में पूर्व जिला महामंत्री संजय झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ने जरूरतमंद लोगों को सामग्री दी।
मनाइटा मंडल अंतर्गत पत्रकुली सिंघाड़ा तालाब मनईटांड बस्ती, मदर टेरेसा ग्राम एवं कैंटीन में मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, दिलीप सिंह, खरीकबाद 11 नंबर में मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान , सत्येंद्र ओझा ने दीया, बाती एवं तेल का वितरण किया।
धनबाद प्रखंड में मनोज सिंह, विकास मिश्रा ने लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया।
मालूम हो कि विधायक राज सिन्हा पिछले 10 वर्षों से दिवाली, होली, महापर्व छठ, दशहरा आदि सभी पर्व लोगों के बीच मनाते आ रहे हैं।
मौके पर संजू देवी ,सत्येंद्र ओझा , रवि सिन्हा, रंजय सिंह, मनमोहन सिंह, कृष्ण कुमार, सन्नी रवानी, मौसम सिंह, संजय गोस्वामी ,संजय झा, निर्मल प्रधान, सतीश रजक ,शपन कश्यप, दिलीप सिंह ,अरुण साहू , शगुन वर्मा, जीत सोनी, विकास गुप्ता, अजय सिंह, राम विजय गुप्ता, मदन तिवारी, उमेश सिंह, डिम्पु लाला उपस्थित थे।
