सांसद ढुलू ने गया पुल (आरओबी) और मिठ्ठू रोड – भूली (आरयूबी) परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण आरओबी और प्रस्तावित भूली अंडर ब्रिज का निर्माण से यातायात व्यवस्था सुधरेगा : सांसद ढुलू महतो

Advertisements

सांसद ढुलू ने गया पुल (आरओबी) और मिठ्ठू रोड – भूली (आरयूबी) परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

आरओबी और प्रस्तावित भूली अंडर ब्रिज का निर्माण से यातायात व्यवस्था सुधरेगा : सांसद ढुलू महतो

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद की वर्षों पुरानी मांग और जनहित से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं गया पुल रेल ओवर ब्रिज (ROB) तथा मिठ्ठू रोड से भूली के बीच प्रस्तावित रेल अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो ने धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने रेल अधिकारियों से दोनों परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, तकनीकी प्रगति एवं स्वीकृति से जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य की सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ शीघ्र पूर्ण की जाएं ताकि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रारंभ हो सके।

ढुलू महतो ने कहा कि गया पुल (ROB) और प्रस्तावित भूली अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण धनबाद की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगा। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा हो जाने से शहर में लंबे समय से बनी जाम और आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र और आवासीय इलाकों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य धनबाद की सड़क और रेल संरचना को आधुनिक बनाना है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनसुविधा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। धनबाद में भी इसी दिशा में कार्य निरंतर जारी है।

सांसद ढुलू ने यह भी कहा कि, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी, अड़चन या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुविधा सर्वोपरि है और इन परियोजनाओं को हर हाल में प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान धनबाद रेल मंडल के अधिकारीगण, कार्यकारी अभियंता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ढुलू महतो ने सभी से आग्रह किया कि इस कार्य में प्रशासनिक और जनसहयोग दोनों से विकास की गति को और तेज़ किया जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top