Advertisements


बारिश से मिट्टी के तीन मकान ध्वस्त
डीजे न्यूज, बलियापुर( धनबाद): क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बलियापुर में मंगलवार को मिट्टी के कई कच्चे मकान को क्षति पहुंची है। कल्याणडीह निवासी वासुदेव महतो के मिट्टी का कच्चा घर धराशायी हो गया। वही बलियापुर पूर्वी स्थित भूस्काडंगा की सरला देवी एवं ब्राह्मणडीहा के भागीरथ महतो का मिट्टी का कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया है। बारिश से घरों के धंसने से पीड़ित परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने अंचल अधिकारी से आपदा प्रबंधन के तहत ऐसे प्रभावित परिवारों को मदद की मांग की है।
