पीरटांड़ में आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति का आकलन, संयुक्त सचिव ने लिया जायजा

Advertisements

पीरटांड़ में आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति का आकलन, संयुक्त सचिव ने लिया जायजा

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह :

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय (MOTA) के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मीणा शनिवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा केंद्र मांझीडीह एवं खपैबेड़ा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी केंद्रों के माध्यम से जनजातीय समाज के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करना प्राथमिकता है।

जानकारी के अनुसार, पीरटांड़ प्रखंड के 34 ग्रामों में आदि कर्मयोगी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां समुदाय के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी जे.पी. मेहरा, अंचल अधिकारी हृषिकेश मरांडी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील आनंद, लइका तुरी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top