

बलियापुर की खबरें:-
ट्रेनें रोकने प्रधानखंटा स्टेशन पर जुटेंगी हजारों की भीड़
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आदिवासी कूड़मी समाज की ओर से 20 सितंबर को आहुत रेल रोको आंदोलन अभूतपूर्व होगी। इसकी जानकारी देते हुए समाज के नेता जगन्नाथ महतो ने बताया कि प्रधानखंटा स्टेशन पर ट्रेनें रोकी जाएगी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो ने प्रधानखंटा के स्टेशन सुपरिटेंडेंट को लिखित सूचना भी दे दी है। शुक्रवार को डांगी, पलानी, धोखरा, कुसमाटांड़, पहाड़पुर, कुडची, बस्तीपुर, महबनी, बाघमारा, मोहनपुर आदि गांव का दौरा कर अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। दौरे में गोपाल महतो, चंद्र मोहन महतो, अर्जुन महतो, सुशील महतो आदि थे।
इस संबंध में पूछे जाने पर बलियापुर के अंचल अधिकारी मुरारी नायक ने बताया कि कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए प्रधानखंटा स्टेशन पर बलियापुर के बीडीओ प्रभाष चंद्र दास को दंडाधिकारी के रूप में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। स्टेशन की ओर जाने वाली रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाया जाएगा। आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाने की स्थिति में कार्रवाई करेगी।
—————————–
रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय
बलियापुर: चांदकुइया गांव में शुक्रवार को आदिवासी कुड़मी समाज के लोगों की बैठक समाजसेवी महावीर महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शनिवार को घोषित रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए सैकड़ो की संख्या में प्रधानखंटा एवं रखितपुर स्टेशन पहुंचने का निर्णय लिया गया।
