

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय टुंडी का राज्य स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन
टुंडी प्रखंड का नाम पूरे झारखंड में रोशन, बालक और बालिका वर्ग में कुल 14 पदक जीते
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
दुमका और साहेबगंज में आयोजित चतुर्थ ईएमआरएस राष्ट्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025–26 में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नावाटांड़ टुंडी ने पहली बार भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने बालक और बालिका वर्ग में कुल 14 पदक हासिल कर टुंडी प्रखंड का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया, जिसमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
– *बैडमिंटन में चमके*: U-14 में प्रवीण हांसदा ने स्वर्ण और कुणाल बारी ने रजत पदक जीता। U-19 में जीतू मोहाली को रजत पदक मिला।
– *विविध खेलों में सफलता*: U-14 योगा, हाई जंप और U-19 में 5000 मीटर वाकिंग रेस एवं बैडमिंटन मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीते।
बालिका वर्ग ने भी दिखाया दम
बालिकाओं ने 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते।
– U-14 में योगा, लॉन्ग जंप और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक।
– U-19 में 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन एकल और मिक्सड इवेंट में रजत, शॉटपुट में कांस्य पदक।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे
टुंडी के होनहार
चतुर्थ EMRS राष्ट्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एकलव्य आवासीय विद्यालय, टुंडी के 8 छात्र-छात्राओं का चयन झारखंड EMRS राज्य टीम के लिए हुआ है। ये बच्चे अक्टूबर में ओडिशा में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में देवानंद हांसदा, कुणाल बारी, प्रमिला कुमारी, दीपा कुमारी, दीपिका कुमारी (योगा), प्रवीण हांसदा (बैडमिंटन U-14), खुशबू कुमारी (कबड्डी U-19), अमन सोरेन (वाकिंग और 800 मीटर दौड़ U-19) शामिल हैं।
मेंटर और प्राचार्या ने जताया गर्व
बालक और बालिका वर्ग के मेंटर गौतम सिन्हा, सूर्यकांत मंडल, विनीता कुमारी और कविता महतो ने कहा कि सीमित संसाधनों और कम तैयारी समय में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय है। उचित सुविधाएं मिलने पर ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर टुंडी का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या फिरदौस अख्तर ने शिक्षकों और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वे विद्यालय और बच्चों के विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
