झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है करम पर्व: पूर्च विधायक आनंद

Advertisements

झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है करम पर्व: पूर्च विधायक आनंद
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
प्लस टू हाई स्कूल मैदान बलियापुर में मंगलवार को करमा पर्व के मौके पर झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से 26 वा करम महोत्सव एवं जावा नृत्य गीत का आयोजन किया गया।  उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, सीमा देवी एवं जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने किया। बलियापुर क्षेत्र के अलावे अन्य प्रखंडों से करीब 100 जावा टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने बारी-बारी से जावा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जो काफी आकर्षक रहा।  पूर्व विधायक आनंद महतो ने करमा पर्व को झारखंड की संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्होंने अपनी भाषा एवं संस्कृति की रक्षा के लिए इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। झामुमो के वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अधिवक्ता सोहन सोरेन, प्रोफेसर सुरेश प्रसाद महतो, देवाशीष पांडे, उदय सोरेन, रोहित कुमार महतो, भोलानाथ महतो, बुधन लाल महतो, दिगंबर प्रेमचंद, रामप्रसाद आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top